देवादा स्कूल की शिक्षिका अर्चना शर्मा शिक्षा रत्न राज्य अलंकरण से सम्मानित

देवादा स्कूल की शिक्षिका अर्चना शर्मा शिक्षा रत्न राज्य अलंकरण से सम्मानित
राजनांदगांव रमेश निवल बालू /महेश शर्मा
विकासखंड राजनांदगांव अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवादा की शिक्षिका अर्चना शर्मा को प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026 को जिला धमतरी में किया गया। समारोह में शिक्षा, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश अग्रवाल, अपूर्व विज्ञान मेला नागपुर तथा अभिषेक शुक्ला, अध्यक्ष प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा। उनके गरिमामय उपस्थित एवं मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संकुल-अंजोरा विकासखंड राजनांदगांव की अर्चना शर्मा को शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी कार्यों के लिए "शिक्षा रत्न राज्य अलंकरण 2026" से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षिका अर्चना शर्मा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए सरल एवं घरेलू विज्ञान प्रयोग, करके सीखने की गतिविधियां, नवाचार तथा प्रकृति एवं पर्यावरण आधारित शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देती रही है। उन्होंने पक्षियों के लिए पक्षी मित्र अभियान एवं एक कदम प्रकृति की ओर महा सीड बॉल अभियान कर चुकी है।
उनके कार्यों में विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से समझाने पर विशेष जोर दिया जाता है।
समारोह में प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा से जुड़े शिक्षक, विज्ञान संचारक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान, नवाचार एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
Related News
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.



