Rajnandgaon
Breaking

गणेश उत्सव के रंग में रंगा राजनांदगांव — बप्पा के मंगलमय विसर्जन के लिए पुलिस की व्यापक तैयारी

Super AdminRajnandgaon Chhattisgarh 84 views
गणेश उत्सव के रंग में रंगा राजनांदगांव — बप्पा के मंगलमय विसर्जन के लिए पुलिस की व्यापक तैयारी

गणेश उत्सव के रंग में रंगा राजनांदगांव, बप्पा के मंगलमय विसर्जन के लिए पुलिस की व्यापक तैयारी

800 जवानों की तैनाती, 04 ड्रोन से आसमान तक निगरानी; 10 निगरानी मचान और CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर

राजनांदगांव रमेश निवल बालू/महेश शर्मा। गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त अतिरिक्त बल सहित लगभग 800 पुलिस जवानों को शहर, विसर्जन मार्ग, संवेदनशील क्षेत्रों, बाहरी मार्गों एवं विसर्जन स्थलों पर अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ तैनात किया गया है। जमीन पर पुलिस बल की व्यापक मौजूदगी के साथ-साथ 04 ड्रोन, 10 निगरानी मचान, CCTV एवं विशेष निगरानी दलों के माध्यम से शहर की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाएगी।

कानून-व्यवस्था से लेकर अपराध नियंत्रण तक विशेष व्यवस्था

गणेश विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा सामान्य तैनाती के साथ-साथ कई विशेष दलों को सक्रिय किया गया है। शहर को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित कर बल की तैनाती की गई है तथा प्रत्येक महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

बाहरी गश्त, मोटरसाइकिल गश्त, स्थिर पुलिस प्वाइंट, त्वरित कार्रवाई दल एवं सुरक्षित अतिरिक्त बल लगातार सक्रिय रहेंगे। किसी भी स्थान से प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल पहुंच सके, इसके लिए चलित दलों को रणनीतिक स्थानों पर तैयार रखा गया है।

अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस, विवाद पर तत्काल कार्रवाई

विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, आपसी विवाद, झगड़ा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अपराध निरोधक एवं अपराध दल सक्रिय रहेंगे।

भीड़ में विवाद की स्थिति बनने से पहले ही उसकी पहचान करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की दृश्य मौजूदगी के साथ-साथ सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों द्वारा भी निगरानी रखी जाएगी।

आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी

विसर्जन के अवसर पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले संभावित आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Share:WAFBXin

Related News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.