रक्तवीर माधव साहू ने किया अपना 30वां रक्तदान

जन्मदिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में भर्ती अनजान मरीज के लिए किया रक्तदान, समाज को दिया प्रेरणादायी संदेश
राजनांदगांव। “राजनांदगांव बनेगा रक्तवीरों का शहर” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रक्तवीर माधव साहू ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 30वां रक्तदान किया। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती एक अनजान मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
माधव साहू ने बताया कि उनका ब्लड ग्रुप A+ है और जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान करना उनके लिए खुशी और संतोष का विषय है। उन्होंने समाज के युवाओं एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जीवन रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दें।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में मदद मिल सकती है। स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर उनके मार्गदर्शक छात्र युवा मंच प्रदेश संयोजक एवं एल्डरमैन बड़े भाई श्री नागेश यदु जी, जिला अस्पताल स्टाफ संघ के अध्यक्ष श्री लाभेश पघारे जी, युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री सुनील सेन जी, दक्षिण मंडल कार्यालय मंत्री श्री सुरेश साहू जी, डोंगरगढ़ ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री झुलेन्द्र वर्मा जी, छात्र युवा मंच प्रदेश सह प्रमुख श्री राजू साहू जी, जितेन्द्र साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र युवा मंच, जिला ओबीसी मोर्चा सदस्य श्री दीपक यादव जी, सहित अन्य मित्रगण उपस्थित रहे।
रक्तदान करें, जीवन बचाएं।
Related News
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.



