Rajnandgaon
Breaking

सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला समाज है साहू समाज - श्रीमती वीणा सिंह

Super AdminRajnandgaon Chhattisgarh 58 views
सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला समाज है साहू समाज - श्रीमती वीणा सिंह

सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला समाज है साहू समाज - श्रीमती वीणा सिंह

जिला राजनांदगांव रमेश निवल बालू /महेश शर्मा

जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव-2026 रविवार को जिला साहू सदन बसंतपुर में उत्साह उमंग और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस आयोजन में प्रतिभा सम्मान समारोह, परिवार संस्कार कार्यशाला, विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, विद्यार्थी एवं समाजजन शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती वीणा सिंह ने अपने संबोधन में साहू समाज की सामाजिक एकजुटता और समरसता की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहू समाज हमेशा सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाला समाज रहा है। समाज ने कभी किसी को तकलीफ देने का काम नहीं किया बल्कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने और एक-दूसरे का सहयोग करने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हमेशा साहू समाज का सम्मान किया है। आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर वे स्वयं भी साहू समाज का सम्मान कर रही हैं और आगे भी समाज के सम्मान एवं सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि साहू समाज की ओर से समय-समय पर रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है और इन मांगों को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत आधारशिला है। प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ अन्य विद्यार्थियों में भी बेहतर प्रदर्शन की भावना पैदा करता है।

परिवार संस्कार कार्यशाला में पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों, आपसी प्रेम, जिम्मेदारियों और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत परिवार ही मजबूत समाज की नींव है। आधुनिक जीवनशैली के बीच पारिवारिक संस्कारों और आपसी संवाद को बनाए रखना जरूरी है।

तीज महोत्सव में कुर्सी दौड़, रस्सा खींच, मटका फोड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया तथा समाजजनों को आपस में जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

महोत्सव में नवजीवन हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही मां कर्मा रक्तवीर क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें समाजजनों ने सहभागिता करते हुए सेवा भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू उपस्थित रहीं।

विशिष्ट अतिथियों में राजगामी सम्पदा की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, प्रदेश साहू संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, संगठन सचिव श्रीमती चन्द्रवती साहू, प्रदेश संयोजिका महिला प्रकोष्ठ श्रीमती दिव्या कलिहारी, पूर्व विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू, श्रीमती पूनम साहू, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू एवं श्रीमती देवकुमारी साहू, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, समाजसेवी श्रीमती जयश्री साहू, डॉ. बेदलाल साहू, श्रीमती केसरी साहू एवं श्रीमती सुमन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

जिला साहू संघ के महिला प्रकोष्ठ, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ, नगर साहू संघ एवं तहसील साहू संघ के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान, पारिवारिक संस्कार और सेवा भावना का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

Share:WAFBXin

Related News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.