Bhilai
Breaking

टेड़ेसरा के आदर्श इस्पात कंपनी में सुबह मजदूर की मौत, 7 लाख मुआवजा देने पर मामला शांत

Super AdminRajnandgaon Chhattisgarh 41 views
टेड़ेसरा के आदर्श इस्पात कंपनी में सुबह मजदूर की मौत, 7 लाख मुआवजा देने पर मामला शांत

टेड़ेसरा के आदर्श इस्पात कंपनी में सुबह मजदूर की मौत, 7 लाख मुआवजा देने पर मामला शांत

रमेश निवल बालू/महेश शर्मा

राजनांदगांव - क्षेत्र के आदर्श इस्पात कंपनी में मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम बिरेझर निवासी मजदूर हीरू पटेल पिता मंगतू पटेल, उम्र लगभग 62 वर्ष, जो कि रोजाना की तरह काम पर आया हुआ था। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने लगी।

सोमनी थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि मजदूर की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। तत्पश्चात नजदीकी सोमनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके पश्चात सोमनी के ही शव गृह में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों ने आदर्श इस्पात कंपनी के सामने रखकर मुआवजे की मांग किया गया। काफी शोर-शराबा एवं हंगामा के बीच लगभग 7:00 बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। कंपनी प्रबंधन के द्वारा ₹7 लाख रुपए मुआवजा दिया गया।

मुआवजे को लेकर परिजनों के साथ राजनांदगांव एसडीएम गौतम पाटील एवं तहसीलदार नाग सर, व जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, ग्राम पंचायत टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, परस साहू सहित सोमनी थाना प्रभारी एमन साहू थाना पुलिस बल तैनात किया गया।

बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

Share:WAFBXin

Related News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.