Reporter / Editor: Ramesh Niwal (Ballu) (प्रधान संपादक)


राजनांदगांव/खैरागढ़। पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 8वीं बटालियन ने सख्त कार्रवाई की है। जारी आदेश के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 319 रजनीकांत उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें वाहिनी मुख्यालय राजनांदगांव में संबद्ध किया गया है।
आदेश के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को खैरागढ़ जिले में यातायात व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान राजा फतेह सिंह मैदान में पत्रकार किशोर कुमार सोनी के साथ आरक्षक द्वारा अभद्रतापूर्ण व्यवहार एवं मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। इसे पुलिस सेवा की सामान्य शर्तों का उल्लंघन मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।
यह आदेश 8वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव के सेनानी द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी किया गया। आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता सहित अन्य पात्रताएं प्राप्त होंगी।
पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा का सवाल
इस घटना के बाद पत्रकारों के साथ ड्यूटी के दौरान होने वाले व्यवहार और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सरकारी आदेश में आरक्षक के निलंबन की पुष्टि की गई है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई और अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने का इंतजार है।
Publisher: Ramesh Niwal (Ballu)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.