

जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय
✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा
राजनांदगांव। चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव और आगामी दिनों में तेज बारिश की आशंका को देखते हुए राजनांदगांव जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 28 अक्टूबर को जारी आदेश में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राजनांदगांव जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को एक दिन का अवकाश रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव और आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों तथा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश कलेक्टर की अनुमति से तत्काल प्रभावशील किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, जिला प्रशासन, जिला पंचायत, शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों तथा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानपाठकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
RJN INSIDE 24 | सच की तह तक
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.
