

चांद के दीदार के बाद खोला व्रत, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला उपवास
✍️रमेश निवल बालू
✍️महेश शर्मा
राजनांदगांव
********************
संस्कारधानी राजनांदगांव में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहा।
परंपरा के अनुसार, चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर व्रत की रस्म पूरी की। पतियों के हाथों पानी ग्रहण कर महिलाओं ने अपना उपवास खोला।
करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.
