

32 संगठनों के जिला अध्यक्ष बैठक में हुए शामिल, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगांव की अति आवश्यक बैठक भारत स्काउट जिला कार्यालय भवन, स्टेट स्कूल के पास आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से कर्मचारियों एवं अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी।
बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर सहित प्रदान करने की मांग की। इसके साथ ही राज्य के कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा तत्काल लागू करने और अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया गया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया।
फेडरेशन ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं करती है, तो आगामी दिनों में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक डॉ. के.एल. टांडेकर, जिला संयोजक सतीश ब्यौहरे, जिला महासचिव पी.आर. झाड़े सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संतोष चौहान, डी.एल. चौधरी, एन.एल. देवांगन, अरुण देवांगन, पुष्पेंद्र साहू, हरीश भाटिया, परदेसी राम साहू, रमेश साहू, संजय तिवारी, प्रशांत सुखदेवे, महेश साहू, सुदेश यादव, भूपेंद्र गणवीर, उपेंद्र रामटेके, संतोष देशमुख, बहोरन सिंह पाल, कमलेश प्रसाद जुरेशिया और शिव शंकर साव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सतीश ब्यौहरे
जिला संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, राजनांदगांव।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.