Rajnandgaon
Breaking

राजनादगांव जैन समाज के प्रतिष्ठित पिता पुत्र और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार उधारी पैसों की वसूली के लिए शटर बंद कर लकड़ी के बैट से पीटा

Super Admin450 views
राजनादगांव जैन समाज के प्रतिष्ठित पिता पुत्र और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार  उधारी पैसों की वसूली के लिए शटर बंद कर लकड़ी के बैट से पीटा

राजनांदगांव। उधारी रकम वापस नहीं करने की बात को लेकर एक युवक को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाकर घर का शटर बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बसंतपुर पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ठेठवारपारा निवासी सन्नी पंसारी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने सदर बाजार निवासी दीपक जैन और सौरभ जैन से करीब 3 लाख रुपये उधार लिए थे और वह इसकी मासिक किश्त चुका रहा था।

शिकायत के मुताबिक, 18 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे दुर्गा चौक के पास सौरभ जैन, दीपक जैन और उनके एक साथी ने सन्नी को कथित रूप से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने घर ले गए। आरोप है कि घर का शटर बंद करने के बाद उधारी की रकम तत्काल लौटाने की मांग की गई। रकम उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर लकड़ी के बैट और हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 443/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरभ जैन (25), दीपक जैन (50) और करण साहू (30) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बैट और आई-क्यूब स्कूटी क्रमांक CG-08-AY-7009 जब्त की गई।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन सहित बसंतपुर थाना टीम की भूमिका रही।

Share:WAFBXin

Related News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.