Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Tuesday, 10 November 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

आईडी कार्ड में देरी पर ऋषि शास्त्री ने उठाए सवाल, छात्राओं की सुरक्षा और कॉलेज प्रबंधन की जवाबदेही पर मांगा जवाब

Published at 22 Oct 2026, 03:42 PM
आईडी कार्ड में देरी पर ऋषि शास्त्री ने उठाए सवाल, छात्राओं की सुरक्षा और कॉलेज प्रबंधन की जवाबदेही पर मांगा जवाब
Era Express Aawasiy Colony - RERA Approved by

महिला महाविद्यालय और दिग्विजय कॉलेज के पत्रकारिता विभाग का मामला, प्रवेश के समय लिया गया शुल्क; परीक्षाओं से पहले आईडी कार्ड जारी करने की मांग

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय और शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में विद्यार्थियों को अब तक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) नहीं मिलने का मामला सामने आया है। जुलाई में प्रवेश के दौरान आईडी कार्ड के लिए शुल्क लेने के बावजूद अक्टूबर माह समाप्त होने को है, लेकिन विद्यार्थियों को पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस मामले को लेकर युवा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष-सचिव ऋषि शास्त्री ने महाविद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है।

शुल्क लेने के बाद भी आईडी कार्ड नहीं मिलने पर सवाल

ऋषि शास्त्री ने कहा कि प्रवेश के समय विद्यार्थियों से आईडी कार्ड के लिए शुल्क लिया जाता है, तो समय पर पहचान पत्र उपलब्ध कराना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी है। चार से पांच महीने बीत जाने के बाद भी आईडी कार्ड वितरित नहीं होना गंभीर लापरवाही की ओर संकेत करता है। प्रबंधन को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर कार्ड जारी करने में इतनी देरी क्यों हो रही है और विद्यार्थियों को पहचान पत्र कब तक उपलब्ध कराए जाएंगे।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि आईडी कार्ड केवल औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की पहचान और महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में राजनांदगांव सहित आसपास के चार से पांच जिलों की छात्राएं अध्ययन के लिए आती हैं। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की पहचान, अनधिकृत प्रवेश पर नियंत्रण और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

शास्त्री ने कहा कि महिला महाविद्यालय जैसे संस्थान में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रबंधन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आईडी कार्ड वितरण में देरी क्यों हुई और परिसर में विद्यार्थियों की पहचान तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था की गई है।

सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले कार्ड जारी करने की मांग

उन्होंने शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय और शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रबंधन से मांग की कि सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले सभी संबंधित विद्यार्थियों को आईडी कार्ड वितरित किए जाएं। विद्यार्थियों से शुल्क लेने के बाद आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आईडी कार्ड वितरण की समय-सीमा स्पष्ट की जानी चाहिए।

— ऋषि शास्त्री
पूर्व पार्षद
युवा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष-सचिव
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

राजगामी संपदा से उदयाचल एवं अन्य को नोटिस जारी
Bhilai

राजगामी संपदा से उदयाचल एवं अन्य को नोटिस जारी

03 Nov 2026, 04:47 PM
जनगणना 2027: अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, मार्च 2026 तक नहीं होंगे स्थानांतरण
Chhattisgarh

जनगणना 2027: अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, मार्च 2026 तक नहीं होंगे स्थानांतरण

03 Nov 2026, 01:11 AM
खैरागढ़ में पत्रकार से अभद्रता और मारपीट का मामला, आरक्षक निलंबित
Chhattisgarh

खैरागढ़ में पत्रकार से अभद्रता और मारपीट का मामला, आरक्षक निलंबित

03 Nov 2026, 12:50 AM

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

खेतों में बिछी धान की फसल देख किसानों का दर्द जाना, मुआवजे के लिए शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Rajnandgaon

खेतों में बिछी धान की फसल देख किसानों का दर्द जाना, मुआवजे के लिए शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

30 Oct 2026, 07:57 PM