

राजनांदगांव। 21 सितंबर 2026 प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना की है।
जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
श्री अमीय श्रीवास्तव (डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार, डोंगरगढ़) को तहसील कार्यालय घुमका पदस्थ किया गया है।
श्री सोनित मोरिया (तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार डोंगरगढ़) को तहसील कार्यालय कुमरदा भेजा गया है।
श्री चितेश कुमार देवांगन (तहसीलदार, जिला राजनांदगांव) को तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थापना दी गई है।
श्री राम लखन चौहान (नायब तहसीलदार व प्रभारी तहसीलदार, घुमका) की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय राजनांदगांव में की गई है।
सुश्री दिव्या वैद्य (सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख व प्रभारी नायब तहसीलदार, राजनांदगांव) को भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.