Rajnandgaon
Breaking

पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Super Admin••Rajnandgaon Chhattisgarh •25 views
पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था दुष्कर्म

गिरफ्तार आरोपी का नाम: लोकेश साहू पिता धीराजी साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11 फरदफोड़, थाना देवरी, जिला बालोद (छ.ग.)।

राजनांदगांवरमेश निवल बालू/महेश शर्मा। प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन देने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति राजेश रजक का दोस्त आरोपी लोकेश साहू, निवासी फरदफोड़, तहसील मारी, थाना देवरी, जिला बालोद, उसके पति की मृत्यु के पूर्व से ही उसके घर आना-जाना करता था।

आरोपी के पास प्रार्थिया का मोबाइल नंबर था, जिस कारण दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। धमकी से डरकर एवं लोक-लज्जा के कारण प्रार्थिया आरोपी की बात मानने के लिए मजबूर हो गई।

आरोपी द्वारा माह अगस्त 2025 में प्रार्थिया को जबरदस्ती डोंगरगढ़ इंडियन लॉज-1 में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थिया को घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसके साथ ही आरोपी बीच-बीच में उसके घर संतोषी नगर लखोली, राजनांदगांव में आकर भी शारीरिक संबंध बनाता था।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 4179/2026, धारा 64(2)(एम), 351(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचक उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा द्वारा आरोपी लोकेश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी लोकेश साहू पिता धीराजी साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11 फरदफोड़, थाना देवरी, जिला बालोद को दिनांक 24-09-2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Share:WAFBXin

Related News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.