

बागेश्वर धाम मंदिर परिसर में लगाया सेवा पंडाल, पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रियों को कराया स्वल्पाहार; प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह बोले—सेवा और समर्पण ही संस्कारधानी की पहचान
✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा
राजनांदगांव। संस्कारधानी की सड़कों पर आस्था और भक्ति के साथ आगे बढ़ रहे पदयात्रियों की सेवा के लिए श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) ने सराहनीय पहल की। शहर के बागेश्वर धाम मंदिर परिसर में संगठन की ओर से सेवा पंडाल लगाया गया, जहां पदयात्रियों को स्वल्पाहार के रूप में पोहा वितरित किया गया। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बीच संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सेवा कार्य की शुरुआत बागेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना और भगवान के दर्शन के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पदयात्रियों को पोहा वितरित किया और उनके सफर में सहयोग दिया।
भजन-कीर्तन के भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान संगठन के सदस्यों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय बहादुर सिंह ने कहा कि संस्कारधानी अपने नाम के अनुरूप हर वर्ष पदयात्रियों की सेवा और सहयोग के लिए समर्पित रहती है। धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां श्रद्धा के साथ सेवा की परंपरा भी देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि इस बार पदयात्रियों की सेवा करने का अवसर करणी सेना को मिला है, जो संगठन के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, समर्पण और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव गोल्डी भदौरिया, जिला अध्यक्ष अमन बहादुर सिंह, अजय कुशवाहा, कपिल सिंह चौहान, अभिनव सिंह, चंदन सिंह और संतोष ठाकुर सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए पदयात्रियों को स्वल्पाहार वितरित किया।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.