Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Sunday, 11 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Bhilai
Bhilai
Breaking

राजनांदगांव में रेलवे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Published at 05 Oct 2026, 07:52 PM
राजनांदगांव में रेलवे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर में ली रेलवे अधिकारियों की समीक्षा बैठक, महापौर मधुसूदन यादव ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में रेलवे से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को लेकर रायपुर स्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

अंडरब्रिज और ओवरब्रिज सहित कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, DRM नागपुर दीपक गुप्ता, राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह तथा रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई।

राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने चिखली एवं गौरीनगर अंडरब्रिज के निर्माण की धीमी प्रगति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी के कारण शहरवासियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महापौर ने रेलवे अधिकारियों से इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने का आग्रह किया।

इसके अलावा मोतीपुर मिनी अंडरब्रिज, बरगा-आलिवारा-मुसरा में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत निर्मित ओवरब्रिज को बारिश से हुई क्षति तथा परमालकसा में ओवरब्रिज की आवश्यकता सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

सुरक्षित आवागमन और बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने जिले में सुरक्षित आवागमन, सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों के बीच आवश्यक समन्वय स्थापित कर लंबित एवं महत्वपूर्ण कार्यों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राजनांदगांव जिले में रेलवे से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं और आमजन की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर आगे की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की गई।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल
Rajnandgaon

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल

11 Oct 2026, 07:15 PM
15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस
Rajnandgaon

15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस

11 Oct 2026, 06:59 PM
पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद
Rajnandgaon

पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

11 Oct 2026, 06:52 PM
मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Rajnandgaon

मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

10 Oct 2026, 09:33 PM