

पुलिस बैंड की भक्तिमय प्रस्तुति के बीच हुई आरती-अर्चना, डोंगरगढ़ मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस ने जताया आभार
✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा
राजनांदगांव।
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और आरती-अर्चना की। इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस बैंड की भक्तिमय प्रस्तुति ने मंदिर परिसर के वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

नवरात्रि ड्यूटी के सफल समापन के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मां बम्लेश्वरी के श्रीचरणों में शीश नवाया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

पुलिस बैंड की प्रस्तुति से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव पुलिस के अनुसार, नवरात्रि पर्व और डोंगरगढ़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस का दावा है कि पदयात्रियों के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई और मेले के दौरान कोई आपराधिक घटना सामने नहीं आई। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए।
पुलिस ने इस दौरान सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।
नवरात्रि के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के बाद मां बम्लेश्वरी के दरबार में पुलिस बल की यह उपस्थिति श्रद्धा, सेवा और कर्तव्य के भाव को दर्शाती है।
— राजनांदगांव पुलिस
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.