Rajnandgaon
Breaking

निगम आयुक्त कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति होने के दिए निर्देश

Super Admin••Rajnandgaon Chhattisgarh •12 views
निगम आयुक्त कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति होने के दिए निर्देश

निगम आयुक्त कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति होने के दिए निर्देश

राजनांदगांव। रमेश निवल बालू / महेश शर्मा। नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने आज सुबह निगम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर समय पर उपस्थित होने कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रार्थना में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने कार्यालय अधीक्षक से कहा।

आयुक्त श्री मरकाम द्वारा नगर निगम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रार्थना में आकर कहा कि सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अवगत कराने उन्होंने प्रभारी कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव को निर्देशित किए।

उन्होंने अधीक्षक से कहा कि समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारी की अनुपस्थिति लगाएं। सभी कर्मचारी कार्यालय आने के पश्चात अपने निर्धारित टेबल में बैठकर कार्य संपादित करेंगे।

आयुक्त ने कहा कि नगर निगम जनता से सीधा जुड़ा विभाग है। जहां मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्य होते हैं। उक्त कार्यों के क्रियान्वयन करने कर्मचारी जनता से सौहार्दपूर्ण वातावरण में उनके आवेदनों का निराकरण करेंगे।

उन्होंने कहा कि फाइलों का ई-ऑफिस के माध्यम से समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने भी कहा।

Share:WAFBXin

Related News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.