Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Tuesday, 10 November 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

महापौर मधुसूदन यादव ने नवागांव सेनीटेशन पार्क का किया निरीक्षण

Published at 17 Oct 2026, 09:08 PM
महापौर मधुसूदन यादव ने नवागांव सेनीटेशन पार्क का किया निरीक्षण
Era Express Aawasiy Colony - RERA Approved by

कम्पोस्ट प्लांट निर्माण की प्रगति का लिया जायजा, सुचारू कचरा प्रबंधन के लिए सुविधाओं का विस्तार और समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुचारू बनाने के उद्देश्य से महापौर मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम के साथ नवागांव सेनीटेशन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कम्पोस्ट प्लांट निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर यादव ने कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत सुविधाओं का विस्तार करने प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

कम्पोस्ट प्लांट और इन्सीनेरेटर कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर ने एसएलआरएम सेंटर के स्तर उन्नयन और मृत मवेशियों के निपटान के लिए इन्सीनेरेटर लगाने के कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि शहरवासियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने सेनीटेशन पार्क में आवारा गोवंशीय पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, स्तर उन्नयन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

एसएलआरएम सेंटरों में बढ़ेंगी आधुनिक सुविधाएं

कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत सभी एसएलआरएम सेंटरों में प्लास्टिक को संपीड़ित करने के लिए बेलिंग मशीन, प्लास्टिक की सफाई के लिए फटका मशीन और कचरे के पृथक्करण के लिए कन्वेयर बेल्ट की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही ट्रॉली, कंटेनर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि शहर के नवागांव, लखोली और रेवाडीह में तीन नए कम्पोस्ट प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इन सुविधाओं से कचरे के प्रबंधन और निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कचरा संग्रहण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर

महापौर मधुसूदन यादव ने कचरा संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन से स्वास्थ्य सेवाओं और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सुचारू संचालन के लिए प्राप्त राशि का सदुपयोग किया जाए, ताकि शहर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो सके।

गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा जाए ध्यान

निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मशीनें आधुनिक सुविधाओं से युक्त हों और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करते हुए सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाया जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक अभियंता सुषमा साहू, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

राजगामी संपदा से उदयाचल एवं अन्य को नोटिस जारी
Bhilai

राजगामी संपदा से उदयाचल एवं अन्य को नोटिस जारी

03 Nov 2026, 04:47 PM
जनगणना 2027: अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, मार्च 2026 तक नहीं होंगे स्थानांतरण
Chhattisgarh

जनगणना 2027: अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, मार्च 2026 तक नहीं होंगे स्थानांतरण

03 Nov 2026, 01:11 AM
खैरागढ़ में पत्रकार से अभद्रता और मारपीट का मामला, आरक्षक निलंबित
Chhattisgarh

खैरागढ़ में पत्रकार से अभद्रता और मारपीट का मामला, आरक्षक निलंबित

03 Nov 2026, 12:50 AM

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

खेतों में बिछी धान की फसल देख किसानों का दर्द जाना, मुआवजे के लिए शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Rajnandgaon

खेतों में बिछी धान की फसल देख किसानों का दर्द जाना, मुआवजे के लिए शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

30 Oct 2026, 07:57 PM