
✍️ रमेश निवल बालू
✍️महेश शर्मा
**********************

🔹 उत्कृष्ट कार्य करने एवं चाकू लेकर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने वाले पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा ₹500 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की गई घोषणा
विवरण:- गणेश विसर्जन झांकी के दौरान राजनांदगांव शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजनांदगांव पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी निगरानी की गई।
झांकी के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

सुरक्षा व्यवस्था के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर चाकू जैसे घातक हथियार लेकर घूमने वाले 08 संदिग्ध युवकों को पकड़ा जाकर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई
साथ ही कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 09 प्रकरणों में 11 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा विशेष सावधानी बरती गई। 1000 से अधिक व्यक्तियों के हाथों में पहने हुए कड़े निकलवाए गए, ताकि भीड़भाड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को कम किया जा सके और सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में झांकी का आनंद ले सकें।
गणेश विसर्जन झांकी देखने के लिए राजनांदगांव सहित अन्य जिलों एवं पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। विशाल जनसमूह को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लगातार मुस्तैदी बनाए रखी गई।

आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों के कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा ₹ 500 नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की गई
पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
राजनांदगांव पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी एवं प्रभावी कार्रवाई से गणेश विसर्जन झांकी के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एवं संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.