आज नहीं निकलेगी विसर्जन झांकी, कल 26 सितंबर को होगा आयोजन

आज नहीं निकलेगी विसर्जन झांकी, कल 26 सितंबर को होगा आयोजन
गणेश समितियों और प्रशासन की बैठक में बनी सहमति, बारिश के चलते लिया गया निर्णय
राजनांदगांव। लगातार हो रही बारिश के चलते गणेश विसर्जन झांकी को लेकर गणेश समितियों और प्रशासन के बीच शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौसम की स्थिति, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और झांकी के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में लगभग सभी गणेश समितियों ने आज 25 सितंबर को विसर्जन झांकी नहीं निकालने तथा शनिवार 26 सितंबर को झांकी निकालने पर सहमति जताई। लगातार बारिश के कारण झांकी के दौरान संभावित परेशानियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।
प्रशासन और गणेश समितियों के बीच झांकी मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विसर्जन से जुड़े अन्य इंतजामों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में बनी सहमति के बाद अब आज राजनांदगांव शहर में विसर्जन झांकी नहीं निकलेगी।
यदि मौसम अनुकूल रहा तो 26 सितंबर को गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन किया जाएगा। समितियों की सहमति के बाद प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, डीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, गणेश समिति से भावेश बैद, गोलू गुप्ता, गणेश पावर सहित विभिन्न गणेश समितियों के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related News
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.



