
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान
राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा कांग्रेस भवन, जय स्तम्भ चौक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और सामाजिक समरसता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को आंदोलन की ताकत बनाकर देश को आजादी की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और जनहित से जुड़े विषयों पर आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांधी और शास्त्री के विचारों को अपने आचरण एवं जनसेवा में अपनाने का आह्वान किया।

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपीन यादव ने कहा कि गांधी जी का जीवन अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
उन्होंने कांग्रेसजनों से दोनों महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करने का संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनेश पटीला, श्रीकिशन खंडेलवाल, नरेश डाकलिया, भागवत साहू, नवाज खान, रमेश राठौड़, कुलबीर सिंह छाबड़ा, दिनेश शर्मा, हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, कुदबुदीन सोलंकी, कमलजीत सिंह पिंटू, विवेक वासनिक, रूबी गर्चा, रूपेश दूबे, रमेश डाकलिया, थानेश्वर पटीला, प्रवीण मेश्राम, सूर्यकांत जैन, राहुल तिवारी, पंकज बांधव, इकरामुदीन सोलंकी, शारदा तिवारी, दुर्गेश द्विवेदी, अशोक पंजवानी, देवश वैष्णव, अमीन हुड्डा, अनीस खान, परशुराम जायसवाल, सतीश मसीह, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, विनय झा, रज्जू जान, वीरेंद्र चंद्राकर, अशोक फड़नवीस, रमेश पांडे, डॉ. गंभीर कोटड़िया, नाथू अग्रवाल, विजय राज सिंह, विष्णु लोधी, धीरज मेशराम, चंद्रेश वर्मा, बबलू कसार, अमित खंडेलवाल, सचिन टुरहाटे, माया शर्मा, सकिल रिजवी, हनी ग्रेवाल, अमित चंद्रवंशी, आसिफ अली, अवधेश प्रजापति, चूमन साहू, रितेश जैन, डॉ. राकेश कुमार, विशु अजमानी, जय जायसवाल, संजय साहू, जयनारायण सिंह, जुगल ताम्रकार, सागर ताम्रकार, अमित अग्रवाल, प्रज्ञा गुप्ता, राहुल गजभिये, चेतन सिन्हा, दयाराम देवांगन, पूर्णिमा नागदेव, गीतालाल वर्मा, भोला यादव सहित पूर्व पार्षद, ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.