
राजनांदगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ परिसर की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 8वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF), राजनांदगांव में 2 अक्टूबर से 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।
✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा
विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान वाहिनी परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान झाड़ियों एवं खरपतवार की कटाई के साथ कचरे और सूखे पत्तों का एकत्रीकरण किया गया। परिसर के विभिन्न हिस्सों को साफ कर व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया।

अभियान में कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह ने स्वयं श्रमदान कर अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन की निरंतर आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना आवश्यक है।
उन्होंने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई और सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया।
अभियान के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर स्वच्छता कार्य में सहभागिता की और ‘स्वच्छ परिसर-स्वस्थ परिसर’ का संदेश दिया। परिसर से अनावश्यक झाड़ियों, खरपतवार और कचरे को हटाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने की दिशा में कार्य किया गया।
15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छता एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नियमित साफ-सफाई को प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य वाहिनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखना है।
अभियान में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में जवानों ने सहभागिता की।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.