Rajnandgaon
Breaking

रायपुर में आज से जुटेगा मेमन समाज का राष्ट्रीय नेतृत्व 26-27 सितंबर को शगुन फार्म्स में सम्मेलन, 500 से अधिक पदाधिकारी होंगे शामिल

Super Admin••Rajnandgaon Chhattisgarh •27 views
रायपुर में आज से जुटेगा मेमन समाज का राष्ट्रीय नेतृत्व  26-27 सितंबर को शगुन फार्म्स में सम्मेलन, 500 से अधिक पदाधिकारी होंगे शामिल

रायपुर में आज से जुटेगा मेमन समाज का राष्ट्रीय नेतृत्व

26-27 सितंबर को शगुन फार्म्स में सम्मेलन, 500 से अधिक पदाधिकारी होंगे शामिल

रमेश निवल बालू /महेश शर्मा राजनांदगांव

ऑल इंडिया मेमन जमात का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज 26 सितंबर से राजधानी रायपुर में शुरू होने जा रहा है। वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म्स में 26 एवं 27 सितंबर को आयोजित इस भव्य आयोजन में देशभर के मेमन समाज के अध्यक्ष, सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में विदेशों से भी मेमन समाज के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी पूर्व महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में संभाली जा रही है।

गोल बाजार मस्जिद सीरतुन्नबी कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बीबा ने बताया कि मेमन समाज के इस राष्ट्रीय आयोजन को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह है। 25 सितंबर को पूर्व महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में देश-विदेश से रायपुर पहुंचे अतिथियों का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। हलाई मेमन जमात के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य समाज में आपसी एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करना है। सम्मेलन में यंग मेमन, मोहल्ला समिति, मेमन लेडीज विंग और मेमन फेमिनाज सहित समाज की विभिन्न संस्थाएं सक्रिय भूमिका निभाएंगी। आयोजन के दौरान सामाजिक मुद्दों, समाज की वर्तमान आवश्यकताओं तथा भविष्य की दिशा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। तैयारी बैठक में मेमन समाज के अध्यक्ष अख्तर भाई ढेबर, हनीफ भाई गंज, तौहीद जादा, जुनैद भाई थारा, ऑल इंडिया मेमन जमात के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट अय्यूब भाई पारेख, जोनल सेक्रेटरी आरिफ भाई रावानी, रायपुर मेमन समाज के पूर्व अध्यक्ष रशीद भाई मोकाती, उस्मान भाई मोकाती, जब्बार भाई गंज, अकरम भाई सलाट, हनीफ भाई उमरानी, अनीस भाई लाम्बा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं यंग मेमन कमेटी की ओर से जावेद ईशानी, मुश्ताक पटेल सहित अन्य सदस्यों ने भी बैठक में सहभागिता की। कार्यक्रम की तैयारियों में मेमन समाज के डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर और व्यापारी वर्ग के लोग भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बिलासपुर मेमन समाज के अध्यक्ष जहांगीर भाभा सहित अन्य सदस्य भी तैयारी बैठक एवं आयोजन में शामिल होने पहुंचे। राष्ट्रीय सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर, ऑल इंडिया यंग मेमन विंग के अध्यक्ष इमरान भाई फ्रूटवाला सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा विदेशों से करीब 12 मेमन प्रतिनिधि सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका, पूर्वी अफ्रीका, दुबई, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों से मेमन समाज के प्रतिनिधि रायपुर पहुंच रहे हैं। वहीं देशभर से 500 से अधिक मेमन समाज के अध्यक्ष एवं सचिव इस राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होंगे। आयोजकों ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के मेमन समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाने का अवसर है। दो दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, सहभागिता और आपसी संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। जनाब बीबा ने सभी मेमन भाइयों से 26 और 27 सितंबर को वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म्स पहुंचकर राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागी बनने का आग्रह किया है। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के मीडिया प्रभार की जिम्मेदारी संजीवनी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. यूसुफ मेमन को दी गई है।

Share:WAFBXin

Related News

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.