
***********************
राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का प्रथम वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से साहू समाज के पदाधिकारी, आजीवन सदस्य एवं सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए। आमसभा में प्रदेश साहू संघ के एक वर्ष के कार्यकाल की सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राजनांदगांव जिले से जिलाध्यक्ष नोबल साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक जन सम्मेलन में शामिल हुए।
आमसभा के दौरान संगठन की अब तक की गतिविधियों, कार्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर संगठन के आय-व्यय का विवरण एवं वित्तीय प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही एकीकृत नियमावली में आवश्यक संशोधन सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। प्रदेशभर में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की गतिविधियों को पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में परिवार संस्कार कार्यशालाओं को प्रदेश के गांव-गांव एवं परिवार-परिवार तक पहुंचाने को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बच्चों में संस्कार निर्माण, बुजुर्गों के सम्मान, युवाओं के मार्गदर्शन तथा परिवारों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करने जैसे विषयों को सामाजिक संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत परिवार और संस्कारवान युवा ही समाज की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। आमसभा में सामाजिक एकता एवं परिवारों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ ही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श किया गया। धर्मांतरण एवं लव जिहाद जैसे संवेदनशील सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा परिवारों और युवाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। आमसभा में जिला साहू संघ राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने सामाजिक जनों को बीमा योजनाओं से जोड़ने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को बीमा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर पहल की जानी चाहिए, ताकि जरूरत के समय सामाजिक जनों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री साहू ने सामाजिक संगठनों की सक्रियता बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में भी अपने सुझाव रखे। सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई। सम्मेलन में जिला साहू संघ राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष नोबल साहू, संरक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भागवत साहू, सलाहकार मोतीलाल साहू, श्रीमती नीरा साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, संगठन सचिव श्री देवानन्द साहू, जिला महामंत्री नीलमणी साहू एवं अनिल साहू, संगठन सचिव माधव साहू, सहसचिव लोकेश साहू, डॉ. महेश साहू, चंद्रशेखर साहू, मदन मोहन साहू, शिवराम साहू, राजेश साहू, मिलाप दास साहू, तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, रामप्रकाश साहू, पूनम साहू, डेरहीन साहू, पूर्णिमा साहू, नीरा साहू, तुलदास साहू, गिरीश साहू, रमाकांत साहू, हेमंत साहू, घनेद्र साहू, शिव साहू, कोमल साहू, चुम्मन साहू, जगमोहन साहू, परदेशी राम साहू, देवेंद्र साहू, विवेक साहू सहित जिला साहू संघ के जिला प्रचार सचिव अंकालू साहू एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी, आजीवन सदस्य तथा सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को गति देने, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक योजनाओं एवं सामाजिक पहल का लाभ पहुंचाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.