

जितेंद्र मुदलियार ने कहा— विद्यार्थियों की परीक्षा और भविष्य से जुड़े मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा
राजनांदगांव।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 29 सितंबर को गौरवपथ स्थित पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ले जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को लेकर जिला शिक्षा विभाग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने आरोप लगाया कि तिमाही परीक्षा के बीच स्वामी आत्मानंद स्कूल (पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी विद्यालय) के विद्यार्थियों को विद्यालय से निकालकर कार्यक्रम में ले जाना गंभीर मामला है। उन्होंने शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
मुदलियार ने कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षा के बीच उन्हें किसी कार्यक्रम में ले जाना शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो जिले के प्रभारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषय पर कोई कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कक्षा 9वीं से 11वीं तक के करीब 250 विद्यार्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई और उन्हें कार्यक्रम में ले जाया गया। उन्होंने शिक्षा विभाग से यह स्पष्ट करने की मांग की कि परीक्षा निरस्त करने अथवा विद्यार्थियों को विद्यालय से बाहर ले जाने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या विद्यार्थियों के अभिभावकों को इसकी सूचना दी गई थी और उनकी सहमति ली गई थी। कार्यक्रम में ले जाए गए विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी, इसकी भी जांच की मांग की गई।
मुदलियार ने आरोप लगाया कि इससे पहले 17 सितंबर को भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को स्कूलों से बुलाया गया था और उन्हें कई घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर बैठाए रखा गया।
कांग्रेस ने विद्यार्थियों की अंकसूची में कथित त्रुटियों और आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थियों के पालकों से फीस वसूले जाने की शिकायतों का मुद्दा भी उठाया।
मुदलियार के अनुसार, कुछ अंकसूचियों में परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थियों और अभिभावकों के नाम में त्रुटियों की जानकारी सामने आई है। वहीं आरटीई के तहत निजी स्कूलों में चयनित विद्यार्थियों के पालकों से फीस वसूले जाने की शिकायतें भी कांग्रेस ने शिक्षा विभाग के सामने रखीं।
कांग्रेस ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित विद्यार्थियों के लिए निरस्त परीक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा त्रुटिपूर्ण अंकसूचियों को बिना अतिरिक्त आर्थिक भार के संशोधित कर उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके साथ ही आरटीई के तहत चयनित विद्यार्थियों के पालकों से यदि फीस वसूली गई है तो उसे वापस दिलाने तथा भविष्य में विद्यार्थियों को राजनीतिक अथवा गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई।
मुदलियार ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा पर भी राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा शिक्षा विभाग को ऐसे मामलों में स्पष्ट जवाबदेही तय करनी चाहिए।
इस दौरान प्रवीण मेश्राम, कमलजीत सिंह पिंटू, इकरामुद्दीन सोलंकी, हरिनारायण धकेता, शारदा तिवारी, युवराज भारती, झम्मन देवांगन, रमेश पांडेय, अशोक पंजवानी, मनीष गौतम, विनय झा, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, देवेश वैष्णव, राकेश चंद्राकर, ललित मरकाम, प्रदीप राठौर, शरद खंडेलवाल, अवधेश प्रजापति, नरेश साहू, असगर बेग, अमित खंडेलवाल, आशीष साहू, गोलू नायक, अमर झा, दिल्लू साहू, सचिन तुर्हाटे, अमित कुशवाहा, विशु अजमानी, ऋषि शास्त्री, अब्बास खान, तामेश्वर बंजारे, दुरेन्द्र वैष्णव, अभिमन्यु मिश्रा, जय जायसवाल, संजय साहू, सकुर चौहान, चेतन सिन्हा, महेंद्र बहादुर सिंह, ललित कुमरे, सोनू साहू, सुरेंद्र देवांगन, गोपीचंद गायकवाड़, अरशद खान, सागर ताम्रकर, राजकुमार गुप्ता, उमर ठाकुर, राकेश साहू, खिलेंद्र वर्मा, राहुल गजभिए, भरत साहू, सीताराम श्रीवास, भगवान दास सोनकर, लक्की साहू, निखिल पाल, संदीप सोनी, जुगल ताम्रकार, नंदकुमार साहू, जीशान सिद्धकी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.