Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Tuesday, 13 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Bhilai
Bhilai
Breaking

जन्मदिन पर रक्तवीर लोकेश बारापात्रे ने किया 31वां रक्तदान, अनजान मरीज की मदद को बढ़ाया हाथ

Published at 13 Oct 2026, 09:34 PM
जन्मदिन पर रक्तवीर लोकेश बारापात्रे ने किया 31वां रक्तदान, अनजान मरीज की मदद को बढ़ाया हाथ

अर्धांगिनी दीक्षा बारापात्रे के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में किया रक्तदान, युवाओं से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव। “राजनांदगांव बनेगा रक्तवीरों का शहर” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रक्तवीर लोकेश बारापात्रे ने अपनी अर्धांगिनी दीक्षा बारापात्रे के जन्मदिन के अवसर पर अपना 31वां रक्तदान किया। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती एक अनजान मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया।

जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर

रक्तवीर लोकेश बारापात्रे ने बताया कि उनका ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव (O+) है। अर्धांगिनी दीक्षा बारापात्रे भी निरंतर रक्तदान के लिए आगे आती हैं। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान करना उनके लिए खुशी और संतोष का विषय है।

उन्होंने समाज के युवाओं एवं नागरिकों से अपील की कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से किसी जरूरतमंद की मदद करें।

रक्तदान से बचाई जा सकती है जान

लोकेश बारापात्रे ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में मदद मिल सकती है। स्वस्थ एवं योग्य व्यक्तियों को चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर उनके मार्गदर्शक, छात्र युवा मंच के प्रदेश संयोजक एवं एल्डरमैन श्री नागेश यदु, युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री सुनील सेन, छात्र युवा मंच प्रदेश सह-संगठक माधव साहू, छात्र युवा मंच शहर अध्यक्ष भव्य देवांगन, अर्धांगिनी दीक्षा बारापात्रे सहित अन्य मित्रगण उपस्थित रहे।

संदेश: रक्तदान करें, जीवन बचाएं। एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकता है।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

संयुक्त संचालक डॉ. केके नाग और सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण
Rajnandgaon

संयुक्त संचालक डॉ. केके नाग और सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

13 Oct 2026, 07:48 PM
15 अक्टूबर को राजनांदगांव में मचेगी धूम, डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जुबिन नौटियाल की सजेगी महफिल
Rajnandgaon

15 अक्टूबर को राजनांदगांव में मचेगी धूम, डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जुबिन नौटियाल की सजेगी महफिल

13 Oct 2026, 07:42 PM
मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 2395 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
Rajnandgaon

मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 2395 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

13 Oct 2026, 07:38 PM
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा
Rajnandgaon

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा

13 Oct 2026, 01:20 PM