Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Tuesday, 13 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा

Published at 13 Oct 2026, 01:20 PM
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा

18 वर्षों से मां बम्लेश्वरी के भक्तों की सेवा में जुटी कौमी एकता समिति, आठवीं बटालियन के जवानों ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव।

“मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा”—इस भावना को चरितार्थ करते हुए कौमी एकता समिति पिछले 18 वर्षों से मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करती आ रही है। समिति द्वारा वर्ष में दो बार चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि के दौरान सेवा पंडाल लगाया जाता है, जहां मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान, विश्राम एवं ठहरने की व्यवस्था की जाती है।

इस वर्ष सेवा पंडाल में राजनांदगांव स्थित आठवीं बटालियन के जवानों ने भी वीर शहीदों की स्मृति में सहयोग प्रदान किया। जवानों एवं समिति के सदस्यों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की तथा सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

18 वर्षों से जारी है सेवा का सिलसिला

कौमी एकता समिति के मिर्जा हबीब बेग ने बताया कि समिति पिछले 18 वर्षों से लगातार दोनों नवरात्रियों में सेवा पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है। इस सेवा कार्य में मुस्लिम समाज के सदस्य भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

उन्होंने बताया कि समिति का उद्देश्य धर्म और मजहब से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करना तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाना है। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराना समिति की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

सभी धर्मों के लोग मिलकर कर रहे सेवा

सेवा पंडाल के मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि इस पुनीत कार्य में सभी धर्मों और समाजों के लोग मिल-जुलकर सहयोग करते हैं। पंडाल में प्रत्येक सदस्य सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करता है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव की मिसाल है, जहां सभी लोग बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्य में जुटे रहते हैं।

आठवीं बटालियन के जवानों ने बढ़ाया सहयोग

आठवीं बटालियन के जवान दिनेश ठाकुर ने कहा कि बटालियन के जवानों द्वारा भविष्य में सेवा पंडाल में और बेहतर व्यवस्थाएं करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले पदयात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता करना पुण्य का कार्य है। बटालियन के जवान आगे भी सेवाभाव के साथ इस तरह के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।

कौमी एकता समिति और आठवीं बटालियन के जवानों का यह संयुक्त प्रयास दर्शाता है कि धर्म और मजहब अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता, देशप्रेम और सेवा की भावना सभी को एक सूत्र में बांधती है।

सेवा कार्य में शामिल सदस्य

कौमी एकता समिति: मिर्जा हबीब बेग, मोनू बहादुर सिंह, गोलू सूर्यवंशी, जैकी कुरैशी, प्रदीप यादव, सोनू साहू, जावेद खान, संतोष परिहार, रूबी मानिकपुरी एवं तुकाराम सेन।

आठवीं बटालियन के जवान: पुखराज साहू, यूनुस खान, संजय ठाकुर, लाला श्रीवास्तव, दिनेश ठाकुर, टीनू थॉमस, क्रांति साहू, मनोज राजपूत, लखन सेन, सदानंद तिवारी एवं शरद तिवारी।

मानवता और भाईचारे का संदेश

कौमी एकता समिति का यह सेवाभावी प्रयास समाज को संदेश देता है कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं और एकता से बड़ी कोई ताकत नहीं। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के माध्यम से समिति लगातार कौमी एकता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय भाईचारे की मिसाल पेश कर रही है।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
Rajnandgaon

मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

12 Oct 2026, 06:43 PM
चौथना दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चाची और चचेरे भाई की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
Rajnandgaon

चौथना दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चाची और चचेरे भाई की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

12 Oct 2026, 06:20 PM
13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
Rajnandgaon

13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण

12 Oct 2026, 05:52 PM

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान: कांग्रेस
Rajnandgaon

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान: कांग्रेस

12 Oct 2026, 05:36 PM