Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Tuesday, 13 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

संयुक्त संचालक डॉ. केके नाग और सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

Published at 13 Oct 2026, 07:48 PM
संयुक्त संचालक डॉ. केके नाग और सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और डिजिटल पंजीयन सेवाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ. केके नाग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए तथा श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मार्ग में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्वास्थ्य शिविरों में सुविधाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

सभी शिविरों में पर्याप्त दवाइयों, आवश्यक उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्कता एवं आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

डिजिटल पंजीयन सेवाएं 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मरीजों का समय पर पंजीयन करने और स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नेक्स्ट जेन पोर्टल के माध्यम से ओपीडी एवं आईपीडी पंजीयन सेवाओं को 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित रखने कहा।

इसके अतिरिक्त मेडिको-लीगल प्रकरणों एवं पोस्टमार्टम संबंधी मामलों का व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए मेडलेअपर पोर्टल पर निर्धारित प्रविष्टियां अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर

अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन, डिजिटल पंजीयन और अभिलेख संधारण में निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

15 अक्टूबर को राजनांदगांव में मचेगी धूम, डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जुबिन नौटियाल की सजेगी महफिल
Rajnandgaon

15 अक्टूबर को राजनांदगांव में मचेगी धूम, डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर जुबिन नौटियाल की सजेगी महफिल

13 Oct 2026, 07:42 PM
मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 2395 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
Rajnandgaon

मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 2395 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

13 Oct 2026, 07:38 PM
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा
Rajnandgaon

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदुस्तान हमारा

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

13 Oct 2026, 01:20 PM
मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
Rajnandgaon

मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

12 Oct 2026, 06:43 PM